हाफ मैराथन में कुलदीप, चंद्रा, सागर और सोनल रहे अव्वल

Spread the love

गांधी जयंती पर सतपुली में आयोजित हुई हाफ मैराथन
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : होली के हुल्यार टीम और व्यापार मंडल, सतपुली के संयुक्त तथावधान में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित सद्भावना हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी, चंद्रा देवी, सागर और सोनल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हाफ मैराथन को कुंती दयाल फाउंडेशन के दिगमोहन नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में पौड़ी के कुलदीप नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि सागर सिंह ने दूसरा और मंजीत सिंह व सागर रावत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 48 वर्षीय चंद्रा देवी, वृंदा और नेहा गुसाईं क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में सागर डोबरियाल, मयंक और नमन डोबरियाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में सोनल गुसाईं पहले, कविता दूसरे और मनीषा कुकरेती तीसरे स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा ट्राफी, प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं 31, 21 व 11 सौ रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। टॉप-3 के बाद आने वाले 15-15 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टी-शर्ट एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल दिए गए। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व डायरेक्टर नरेंद्र सिंह नेगी, उमेद सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, सुरजन रौतेला, मनीष खुगशाल, डबल मियां, सत्यनारायण वेदी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *