कुलदीप कुमार बनें अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ठेकेदार संघर्ष नगर निगम कोटद्वार की नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए कुलदीप कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान ठेकेदारों की समस्या को लेकर संघर्ष कर रही पर्वतीय ठेकेदार संघ को समर्थन भी दिया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सचिव राजपाल सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह भंडारी व रविंद्र बिष्ट को चुना गया। इस मौके पर भास्कर बड़थ्वाल, धीरज रावत, राजपाल सिंह, महेश चंद्र, पूरण रावत, धनश्याम प्रजापति, विपिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *