वाद विवाद में कुलदीप, रिया अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नमामि गंगे एवं यूसर्क के तत्वावधान में स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान संकाय द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।
कार्यक्रम के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के कुलदीप सिंह व रिया ने क्रमश पहला व दूसरा स्थान पाया। कार्यक्रम की रूपरेखा नमामि गंगे नोडल अधिकारी डा. विवेक रावत ने प्रस्तुत की। उन्होंने विज्ञान दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया। मिथक और रोजमर्रा के विज्ञान की वास्तविकता विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. नीरज असवाल, नरेश चंद्र, अनिल ध्यानी, सुरेंद्र सिंह नेगी, निर्णायक मंडल डा. बिपेंद्र सिंह रावत, डा. सुधीर सिंह रावत, डा. दुदुन मेहता आदि शामिल थे। संचालन डा. छाया सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *