कुलदीप सिंह रावत बनें अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मकर संक्रांति मौके पर मवाकोट मैदान में होने वाले गिंदी कौथिग की तैयारियां शुरू हो गई है। कौथिग को संपन्न करवाने वाली शंकर दत्त जोशी गेंद मेला एवं क्षेत्रीय विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
मवाकोट में संपन्न हुई समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह रावत को अध्यक्ष व भवानी दत्त लखेड़ा को सचिव चुना गया। अन्य पदों पर प्रमोद बहुखंडी को उपाध्यक्ष, राजेश नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संरक्षक मंडल में सुभाष कोठारी, पितृशरण जोशी, अनुसुया प्रसाद भदोला, जगदीपक रावत, विवेक जोशी को रखा गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह रावत, सुभाष कोठारी, अनूप सिंह नेगी, शशिकांत जोशी, राजेश नेगी, मनोज सिंह, प्रमोद बहुखंडी, भवानी दत्त लखेड़ा, विकास पंत, संतोश जोशी, विवेक जोशी को आय व्यय समिति का सदस्य बनाया गया है। कौथिग के दौरान होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी समिति गठित की गई है। जिसमें कमल सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। सुरदीप गुसाई, नवीन केष्टवाल, हर्षवद्र्धन बिंजोला, दिनेश गौड़, गजेंद्र सिंह रावत, शेखर जोशी व विजय जोशी को समिति में सदस्य बनाया गया है। नवीन केष्टवाल, हर्षवद्र्धन बिंजोला, बीना जोशी, शशिबाला केष्टवाल को मंच संचालन समिति में रखा गया है। विवेक भारती व प्रदीप सिंह मीडिया प्रभारी होंगे, जबकि मेला अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत व सचिव भवानी दत्त लखेड़ा प्रशासनिक व सुरक्षा समिति के सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *