कुमाऊं स्काउट ने पूर्व सैनिकों को एक लाख के चेक बांटें

Spread the love

 

पिथौरागढ़। कुमाऊं स्काउट ने शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को निस्तारण किया। इस दौरान आर्थिक तौर पर कमजोर पूर्व सैनिकों को एक लाख की धनराशि भी वितरित की। कुमाऊं स्काउट परिसर में कमान अधिकारी कर्नल अजय पाल सिंह के नेतृत्व में बीते रोज शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने दस पूर्व सैनिकों को दस-दस हजार के चौक बांटे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिक व वीर नारियों को आर्थिक सहयोग पहुंचाना है। साथ ही दस्तावेज, मेडिकल सहित अन्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करना है। हेड क्लर्क सूबेदार भानी राम ने पूर्व सैनिकों को सेना की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और उन्हें निरूशुल्क दवा भी बांटी गई। शिविर में 190 से अधिक पूर्व सैनिक और वीर नारियां मौजूद रहीं। संचालन हवलदार ओमकार ने किया। यहां ले़क कर्नल मोहन चंद्र, ले़क कर्नल प्रदीप कुमार, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, पूर्व अनरी कैप्टन भूपाल सिंह(सेना मेडल), गोपी चंद, नारायण सिंह, राम सिंह, पूर्व सूबेदार खीम सिंह, नरोत्तम भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *