कुंजापुरी मेलारू वन मंत्री ने किया कलाकारों को स्मृति चिह्न और शल देकर कर सम्मानित

Spread the love

नई टिहरी। कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में शनिवार की सांस्तिक संध्या में बलीवुड गायक सुनंदा शर्मा एंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वन मंत्री ने कलाकारों को स्मृति चिह्न और शल देकर कर सम्मानित किया। कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में शनिवार की सांस्तिक संध्या में बलीवुड सिंगर सुनंदा शर्मा एंड पार्टी ने पंजाबी सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को पांडाल में झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी के सहयोग से मेला भव्य तरीके चल रहा है, उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। दूसरी ओर कुंजापुरी मेले में महिला-पुरुष हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 21, द्वितीय को 15 तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को दस हजार रुपये का नगद पुस्कार दिया गया। इसके अलावा पांच-पांच अन्य प्रतिभागियों सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार तथा ईओ अमरजीत कौर ने नगर के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। मौके पर पंकज खत्री, सुशील सिंह, अंशुल सजवाण, ममता, काजल रावत, अंजली रावत, खेल समिति अध्यक्ष साकेत बिजलवान,विनोद गंगोठी, मंडी समिति उपाध्यक्ष सिद्घार्थ राणा, सभासद विनीता, ममता, आशा टम्टा, बसंती नेगी ,मनवीर नेगी, रवि, आशीष धमादा, अरविंद भंडारी ,जगमोहन पुंडीर, हरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *