शिक्षक दिवस पर कुसुम कांता पोखरियाल को याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की धर्म पत्नी स्व. कुसुम कांता पोखरियाल की स्मृति में शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर कुसुम कांता फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस स्व कुसुम कांता को समर्पित किया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहर के जीजीआईसी पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कुसुमकांता के जीवन वृत्त पर रोशनी डाली। उन्होंने बतौर शिक्षक अध्यापन पेशा नहीं बल्कि उनका जुनून के तौर पर लिया था। उन्होंने अपने जीवन के प्रमुख वर्ष में जीवन के सभी क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में बिताए। उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में सैकड़ों बच्चों को पढ़ाया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने के लिए कुसुम कांता फाउंडेशन को स्थापित किया गया। जिसके द्वारा बेतहर कार्य करने वाले शिक्षकों की इस शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कोविड के दौरान शिक्षा क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद प्रेरक आशा, कल्पना को प्रज्वलित करने और सीखने के लिए प्यार पैदा करने के लिए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *