कुसुम ने जीता किचन क्वीन का खिताब

Spread the love

चम्पावत)।टनकपुर में दशहरा महोत्सव जारी है। महोत्सव में तमाम प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया। कुसुम ने किचन क्वीन के खिताब पर कब्जा जमाया। नृत्य में मनीषा और याजदान ने बाजी मारी। टनकपुर में शनिवार रात तमाम प्रतियोगिताएं हुई। मेला संचालक विशाल अग्रवाल ने बताया कि जूनियर वर्ग डांस में मनीषा ने पहला, कोमल बोहरा ने दूसरा और विजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में याजदान ने पहला, मुबारक ने दूसरा और सुकन्या मणिकाई ने तीसरा स्थान हासिल किया। किचन क्वीन का खिताब कुसुम गुप्ता जीता। जबकि बिंदु बत्रा ने दूसरा और विनीता प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव मयंक पंत, संरक्षक संजय अग्रवाल, कल्पना आर्य, गौरव गुप्ता, नीरज सिंह, पंकज अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल, गीता गुप्ता, राजेंद्र कबीरा, नितिन गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अमित परवेज, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, सुषमा गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *