केवि ने किया राष्ट्रीय युवा दिवस का आनलाइन आयोजन

Spread the love

चमोली। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की शिक्षिका और कार्यक्रम संयोजक हेमलता ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा अनुष्का विश्वकर्मा, भूमिका भंडारी, नियति गैरोला, महक नेगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर और व्यक्तित्व पर विचार रखे। मनीषा बिष्ट ने ‘जय-जय स्वामी विवेकानंदन गीत प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य सचिन राठौर, शिक्षिका प्रिया,श्रद्घा, शिक्षक पराग, घनश्याम, सुमित अंतिल, हरभगवान, सुजीत, हयात, आजाद ,सचिन सनवाल, युक्ता, मधु, रवि, अजय , नितिन कुमार देवरानी प्रदीप कुमार, अशीष कुमार इस गूगल मीट पर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *