मजदूर नेता देवानंद नौटियाल का निधन, पौड़ी में शोक की लहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनता के संघर्ष की बुलंद आवाज, कामरेड देवानंद नौटियाल का निधन हो गया है। देहरादून में हुए एक हादसे में उनकी सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया। वह जितने बड़े कामरेड थे, उतने ही सामाजिक सौहार्द के पैरोकार भी थे। उनमें जनसमस्याओं के समाधान को जूझने का जज्बा कूट-कूट कर भरा था।
ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखते थे। जब कभी समाज में बड़े बदलाव की बात होती, तो वह मीडिया का पक्ष भी खुलकर रखते थे। ऐसे कर्मठ, जुझारू समाजसेवी, राजनेता व सामाजिक चिंतक का जाना अपूरणीय क्षति है। जनपद में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, ग्राम प्रहरी, जल संस्थान, विद्युत विभाग पीटीएस कर्मी मनरेगा कर्मी सभी ट्रेड संगठित करने में उनकी जनपद में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन पर सभी ड्रेड यूनियन, संविदा कर्मचारियों उनकी अचानक निधन पर मजदूरों नेताओं की अपूर्णीय क्षति बताया देवानंद नौटियाल सभी राजनीतिक दलों के साथ मधुर संबंध रखते थे। जिला अस्पताल की कमियों को लेकर नागरिक मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन में सबसे आगे रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *