मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) संबद्ध विभिन्न श्रमिक संगठनों ने कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
गुरूवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जमा हुईं। उन्होंने नए श्रम संहिता को तल्काल रद्द करने, भविष्य निधि व बीमा की सुविधा देने, एमडीएम योजना के निजीकरण पर रोक लगाने और न्यूनतम मानदेय 26 हजार करने समेत 10 सूत्रीय मांगें उठाई। यूनियन के संरक्षक टीका प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को कई साल विभागों में बीत चुके हैं, जबकि कई भोजनमाताओं को 15 से 26 साल हो चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसे श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई। इस मौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्य जुयाल, देवेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, विधाता देवी, ज्योति देवी, माया देवी, सुधा देवी, दमयंती देवी, कालिंदी देवी आदि मौजूद रहे।