मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत

Spread the love

रुद्रपुर। खेत में पानी लगा रहे मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पिपलिया पिस्तौर अटुवा निवासी नरेंद्र पुत्र नत्थू लाल गेहूं के खेत में पानी लगाने गया था। मंगलवार की शाम को नरेंद्र की पत्नी पार्वती चाय लेकर खेत पर गई। नरेंद्र खेत में पानी लगा रहा था। रात्रि में जब नरेंद्र वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दूरभाष से बात करनी चाही तो नरेंद्र का मोबाइल स्विच अफ था। परिजन खेत में ढूंढने गए तो नरेंद्र खेत में बनी नाली में बेसुध था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र अपने पीटे अपनी पत्नी पार्वती, 10 वर्षीय पुत्री पूजा, आठ वर्षीय पुत्र रजत को रोता बिलखता छोड़ गया। नरेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ केसी आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ हो पायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *