श्रमिकों को भ्रमित कर रहे श्रम अधिकारी

Spread the love

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी पर श्रमिकों को सामान देने को लेकर भ्रमित किया जा रहा हे। वह जिला मुख्यालय में तो सामान नहीं दे रहे हैं, लेकिन विधायक के कहने पर गरुड़ में टुट्टी के दिन सामान बांट रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी दिया है। ज्ञापन में उनका कहना है कि श्रमिकों के लिए सराकर ने जो कंबल और छाता दिए हैं वह उन्हें नहीं मिल रहे हैं। श्रम अधिकारी द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वह उसे मनमाने ढंग से लोगों को बांट रहे हैं। पात्र लोग इसमें रह जा रहे हैं। श्रमिकों को उचित स्थान न बताकर मोबाइन से मैसेज भेजा जा रहा है। लोग सामान लेने जब उनके कार्यालय पहुंचे तो वह लंच का बहाना बनहाकर चले गए। इससे लोगों का समय और धन नष्ट हो रहा है।उन्होंने जल्द सामग्री नहीं बाटे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,बालष्ण, बाहदुर बिष्ट, महेश पंत, संदीप पंत, गौरव पाठक, अर्जुन देव, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *