लड्डा को मिला जिला उपाध्यक्ष का दायित्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से स्थानीय होटल के सभागार में कार्य समिति का आयोजन किया गया। इस दौरान गोविंद लड्डा को जनपद पौड़ी के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा और जिला पौड़ी प्रभारी संजय गर्ग ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने आनलाइन व्यापार, चायना बाजार, हाट बाजार व जी एस टी की समस्याओं को उठाया, जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला पौड़ी व्यापार मंडल की महिला शाखा का गठन करते हुए अनीता आर्य को महिला जिलाध्यक्ष और नीलम रावत को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया। गोविंद लड्डा को भी जनपद पौड़ी के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व देते हुए कहा गया कि वे व्यापारियों के हित में कार्य करते हैं और उनकी समस्याओं को विभिन्न मंचों के माध्यम से उठाते रहते हैं। इस दौरान लैंसडौन से अशोक जौहरी, पौड़ी से देवेंद्र रावत, सतपुली से जयदीप नेगी और दुगड्डा से देवेंद्र लूथरा के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *