जियो की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लाखों लोग परेशान हुए

Spread the love

हरिद्वार। रिलायंस की जियो फाइबर इंटरनेट सेवाएं रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई। इससे जिले के लाखों उपभोक्ता परेशान रहे। दिन में इंटरनेट नहीं चलने से डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित रही। लोग दिनभर इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतिक्षा करते रहे। दिन में करीब तीन बजे सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह के समय लोगों के घरों और दफ्तरों में रिलायंस की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कतें हुईं। साथ ही कई कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। दोपहर तक लोग इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतीक्षा करते रहे। इसके बाद शिकायतें दर्ज करानी शुरू की। शहर के 30 हजार लोगों ने इंटरनेट काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। इससे रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों को भी बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। पूरा दिन फोन करके लोग इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की जानकारी जुटाते रहे। हालांकि दोपहर तीन बजे इंटरनेट सेवाएं सुचारु हो गईं। जेसीएम रिलायंस राजकुमार ने बताया कि उच्च स्तर से जियो फाइबर इंटरनेट की कनेक्टिविटी बंद होने की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई थी। राज्य में सेवाएं प्रभावित रही। शहर में 30 हजार से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *