लक्ष्मण को लगी शक्ति, हनुमान लाए संजीवनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से दुगड्डा में आयोजित रामलीला के नौंवे दिन रविवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। लीला का आरंभ पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रसाद बडोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लीला का आरंभ भगवान शंकर की झांकी और भजनों से किया गया। तत्पश्चात लीला में अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद से हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश व माता सीता की कुशल क्षेम पूछना, हनुमान का सीता माता की अनुमति पर वाटिका में फल खाना व वाटिका को उजाड़ना, रावण तक यह खबर पहुंचना, रावण का अक्षय कुमार को भेजना, अक्षय कुमार का हनुमान से युद्ध में मारा जाना, रावण का मेघानाद को भेजना और मेघनाद का हनुमान को ब्रह्म शक्ति से बंदी बनाकर दरबार में ले जाना, राक्षसों का हनुमान की पूंछ में आग लगाना, हनुमान का लंका दहन करना, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध और युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने तक की लीला का मंचन किया गया। लीला संचालन में नितेश ठाकुर, संजीव कोटनाला, प्रदीप बडोला, वीरेंद्र शाह और अनूप गुप्ता आदि ने भी सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *