व्यवसायिक वाहनों के संचालन को खोला जाएं लालढांग-चिलरखाल मार्ग

Spread the love

विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस ने लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने के साथ ही इसे व्यवसायिक वाहनों के लिए भी खोलने की मांग की है। कहा कि जनता के लंबे संघर्ष के बाद न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी है। ऐसे में सरकार को इसके निर्माण के लिए गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। व्यवसायिक वाहनों के लिए मार्ग खुलने से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा।
शनिवार को कांग्रेसियों ने जन समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बताया कि 12 फरवरी को उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी है। मार्ग निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता पिछले कई माह से संघर्ष कर रही थी। अब राज्य सरकार को चाहिए की मोटर मार्ग को एलेवेटेड बनाकर उस पर व्यावसायिक वाहनों के लिए भी खोला जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को मोटर मार्ग का लाभ मिल सके। कहा कि क्षेत्र की जनता विगत कई माह से मोटर मार्ग को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद गेंद प्रदेश सरकार के पाले में है, प्रदेश सरकार को जनभावनाओं को अनुरूप एलेवेटिटेड रोड के लिए प्रक्रिया शुरू करवा देनी चाहिए। इसके अलावा अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिंटिंग जज से करवाए जाने की मांग की है। कहा कि अंकिता के माता-पिता ने मांग की थी कि हत्या की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अंकिता के माता-पिता के इच्छा के अनुरूप कार्यवाही करवाए जाने की मांग की है, जिससे हत्याकांड से जुड़े वीआईपी के नाम का शीघ्र खुलासा हो सके। इस मौके पर शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलबीर सिंह रावत, रमेंश चंद्र खंतवाल, भारत सिंह नेगी, गोकुल सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *