जनता के हित में जरूरी है लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने चिल्लरखाल में धरना दिया। लोगों ने सरकार से जनता के हित को देखते हुए जल्द से जल्द मार्ग निर्माण करवाने की मांग उठाई। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोगों ने धरना देते हुए मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि वह पिछले लंबे समय से मार्ग निर्माण की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, अब तक समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। बताया कि उन्होंने मार्ग निर्माण के लिए कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया था। बाजूवद कोई सुध नहीं ली गई। कहा कि कोटद्वार शहर के विकास के लिए मार्ग निर्माण होना अति आवश्यक है। मार्ग निर्माण से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। वहीं, दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। कहा कि जनता के हित को देखते हुए जल्द मार्ग का निर्माण करवाया जाना चाहिए। रोहित डंडरियाल ने बताया कि क्षेत्रीय जनता पिछले लंबे समय से मार्ग निर्माण की मांग उठा रही है। कहा कि कोटद्वार शहर के लोगों ने अब सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। जिससे वह न्यायालय के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकें। कहा कि प्रदेश सरकार को मार्ग निर्माण के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *