जनता के हित में जल्द से जल्द बनाए लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर लोगों का धरना जारी रहा। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि जनता के हित को देखते हुए इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
शुक्रवार को लोगों ने चिल्लरखाल चौकी में सरकार से मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि हर चुनाव में जनता को लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग का सपना दिखाया जाता है। लेकिन, आज तक यह सपना पूरा नहीं हुआ। कहा कि शहर के बेहतर विकास के लिए लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग का निर्माण आवश्यक है। मार्ग निर्माण से पर्यटन के साथ ही विकास को भी गति मिलेगी। लेकिन, सरकार मार्ग निर्माण को लेकर लापरवाह बनी हुई है। शिकायत के बाद भी न्यायालय में मार्ग निर्माण की पैरवी को हलके में लिया जा रहा है। कहा कि मार्ग निर्माण का कार्य धरातल पर जल्द से जल्द हो इसके लिए सरकार को न्यायालय में पुख्ता पैरवी करनी चाहिए। कहा कि जब तक मार्ग निर्माण नहीं होता लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवीण थापा, महेश नैनवाल, संजय रावत, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *