ललित मोहन सिंह बने पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की बग्वालीपोखर में हुई बैठक में पूर्व सूबेदार ललित मोहन सिंह नेगी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। भूपाल सिंह भरड़ा उपाध्यक्ष, कै़मोहन सिंह बिष्ट महासचिव, कै़ सुरेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष और जीवन सिंह परिहार, हरि सिंह भंडारी प्रबंधक, धरम सिंह बिष्ट, दौलत सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह, खड़क सिंह, गोपाल सिंह, प्रयाग दत्त आदि पदाधिकारी चुने गए। कुंवर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिक व बीरंगनाए 20 मार्च तक जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा करा दें। बैठक में बताया गया कि जो पूर्व सैनिक वीर नारियां 79 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं। उन्हें 20: का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भी पूर्व सैनिकों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *