लालकोठी शारदा नहर में गिरी जीप निकाली

Spread the love

रुद्रपुर। गुरुवार की देर सायं पिकअप बैक करते समय शारदा नहर में गिर गई। नदी में गिरते देख एक युवक ने नदी में कूद कर चालक को बचा लिया, लेकिन पिकअप नदी में समां गई। शुक्रवार को जीप स्वामी ने क्रेन की मदद से नदी से पिकअप बाहर निकलवाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन महर ने बताया कि पचौरिया निवासी गोविंद गुरुवार को वह अपने घर जाने के लिए लालकोठी होकर निकल रहा था। इस दौरान पिकअप बैक करते समय नदी में गिर गई। वहां मौजूद प्रकाश भट्ट ने नदी में कूदकर चालक को पिकअप से बाहर निकाला। शुक्रवार को क्रेन की मदद से पिकअप बाहर निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *