लमगड़ा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ न्यायालय सिविल जज अल्मोड़ा की ओर से विभिन्न धाराओं में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट ने वारंटी आनंद राम निवासी ग्राम नया संग्रोली को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *