लमगड़ा पुलिस ने जीआईसी चौड़ा अनुली में लगाई जागरूकता पाठशाला

Spread the love

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने राजकीय इन्टर कलेज चौड़ा अनुली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर महवपूर्ण जानकारी दी। गुरुवार को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा राजकीय इन्टर कलेज चौड़ा अनुली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के प्रयोग के दौरान सुरक्षा हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने हेतु कहा गया। पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्याध्शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *