जिले का तैयार होगा सरकारी भूमि का लैंड बैंक

Spread the love

चमोली। जनपद स्तर पर सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने की नई पहल शुरू हो गई है। जिससे भविष्य में सरकारी भूमि के उपयोग, सरकारी बुनियादी सुविधाओं की संरचनाओं और सरकारी स्तर पर बनने वाली छोटी बड़ी योजनाओं के लिए भूमि के उपयोग में सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर फीड बैक लेकर दिशा निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड बैंक के माध्यम से भविष्य में सरकारी भूमि का उपयोग उचित योजना के साथ बुनयादी सुविधाओं की स्थापना हेतु किया जाएगा। विभागों के पास समस्त आवासीय, अनावासीय, खाली भूमि, अतिक्रमित संपत्तियां या अन्य किसी भी प्रकार की भूमि जिस पर विभाग का आंशिक या पूर्ण कब्जा हो, उसका विवरण निर्धारित प्रारूप में संकलित करते हुए उपलब्ध कराएं। भूमि अभिलेखों की जांच करते हुए अभिलेखों को अपडेट करे। उन्होंने कहा कि भूमि संबधी अभिलेखों को अपडेट करने हेतु तहसील स्तर से भी वांछित सहयोग लिया जा सकता है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए भी उचित रूप से प्रबंध किए जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ड़ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी ड़अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ इन्द्र सिंह नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीटीओ मामूर जह, सीओ पुलिस नताशा सिंह सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *