उत्तराखंड

चोपता गांव में फिर से भूस्खलन, जनजीवन प्रभावित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : विकासखंड नारायणबगड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोपता में गुरुवार रात को बारिश से गांव के पास भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया। दूरस्थ चोपता गांव पहले से ही भूस्खलन की मार झेल रहा है यहां पर विगत एक माह से मोटर मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण पैदल मार्ग से ही आवागमन के लिए मजबूर है। इससे पूर्व लगभग 150 मीटर भूस्खलन होने से कृषि भूमि को अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है अभी तक पहले वाले भूस्खलन विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया। उसी जगह पर फिर से भूस्खलन होने से हालात ये हो गई कि नौनिहालों को खेतों के रास्ते से विद्यालय जाना पड़ रहा है। प्राथमिक उपचार केंद्र रैस-चोपता मार्ग की हालत भी खराब बनी हुई है। जिससे रोगियों को इलाज के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी के प्राकृतिक स्रोत टूट चुके हैं। ग्राम प्रधान पृथ्वी नेगी ने बताया कि रात को अधिक वर्षा होने से भारी भूस्खलन हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एई ने शुक्रवार को भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि मौसम साफ होते ही काम शुरू किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!