Uncategorized

भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। नगर पालिका क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन हो रहा है। जिससे एक दर्जन से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए हैं। अपर बाजार के अस्पताल परिसर के नीचे भूस्खलन होने से सहकारी समिति का भवन हवा में झूल गया। इसके आस पास के कई मकान भी खतरे की जद में आ गए। सुभाषनगर में नैनीताल हाईवे का पुश्ता धंसने से कई मकान खतरे की जद में आ गए। स्थानीय हेमंत प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को अस्पताल परिसर के नीचे भूस्खलन होने से सहकारी समिति का भवन को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से आए मलबे से आवासीय बस्ती में कई मकानों में मलबा घुस गया। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं सुभाषनगर निवासी रविंद्र कुमार का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एनएच का पुश्ता एक निर्माणाधीन मकान के पास जा गिरा। जिसमें एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम को लिखे पत्र में रविंद्र कुमार ने कहा कि पुश्ता ढहने से आस पास के एक दर्जन से अधिक आवसीय मकान खतरे की जद में आ गए। बाजार निवासी अमीरूद्दीन सिद्दीकी, हारून सिद्दीकी ने एसडीएम और पालिका प्रशासन को पत्र देते हुए कहा कि पिंडर नदी के कटाव के चलते सुरक्षा दिवार गिर गई। जिससे उनके मकान सहित आस पास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!