खुमती में भूस्खलन से चार मकानों को खतरा

Spread the love

पिथौरागढ़। खुमती ग्रामसभा के मल्ला खुमती में भूस्खलन से चार मकानों को खतरा पैदा हो गया है। रविवार को मोहन सिंह, हिम्मत सिंह, मोहनी देवी और परम सिंह के घर के आगे और पीछे की तरफ एकाएक भूस्खलन हो गया। उनका कहना है कि अगर भूस्खलन जारी रहा तो मकानों को भी नुकसान हो सकता है। ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी है। उन्होंने प्रशासन से खतरे को देखते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *