चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर बलदौड़ा के पास लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड में पहाड़ी से भारी-भारी बोल्डर और पेड़ सड़क पर आ गिरे। गमीनत रही कि लैंडस्लाइड के दौरान कोई वाहन सड़क पर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, अल वेदर सड़क परियोजना के चलते कई स्थानों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इससे पहले 22 अप्रैल को भी बलदौड़ा पुल के पास लैंडस्लाइड होने से हाईवे बाधित हो गया था। इससे बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई थी।