अवैध खनन से बढ़ा भूस्खलन का खतरा

Spread the love

 

पिथौरागढ़। झूलाघाट – पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुनाकोट से लेकर झूलाघाट तक दर्जनों से अधिक स्थानों में अवैध तरीके से खनन का काम किया जा रहा है। यहां तक की लोग गधेरो में बने चेकडैम को भी तोड कर उसमें लगे पत्थरों को ले जा रहे है। सीमान्त क्षेत्र में इन दिनो लोग जंगलों से पत्थर निकालकर खनन का कारोबार कर रहे है। जहां भूस्खलन होने का खतरा बना है। लोग भूकटाव रोकने वाली दीवार के पत्थरों को भी सुरक्षित नही छोड़ रहे है। स्थानीय नागरीक मोहन सिंह ने कहा की गांव में विकास कार्यो सहित अपने निजी फायदे के लिए गधेरों व नालों से पत्थरों का खनन करना ठीक नही है। कहा प्रशासन के नुमाइंदे भी इसी मुख्य सड़क से होकर गुजरते है। बाबजूद उसके खनन माफियाओं पर कोई कारवाई नहीं होती। जिसके चलते कानडी, खरक्यूडा में पानी के तेज बहाव से भूस्खलन होने की संभावना बनी है। कहा इस पर शीघ्र कारवाई नहीं की गयी तो भविष्य में इसके परिणाम जोशीमठ के ही जैसे होंगे, उन्होने प्रशासन से सड़क किनारे हो रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *