लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन

Spread the love

-गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित कई मोटर मार्ग बंद
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की गंगा एवं यमुना घाटी क्षेत्र में रविवार देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सोमवार को गंगोत्री और तथा यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग को खोलने की लगातार कार्यवाही की जा रही है। रविवार को देर शाम उत्तरकाशी जिले की गंगा तथा यमुना घाटी क्षेत्र में बारिश शुरू हुई जो सोमवार को भी पूरे दिनभर लगातार जारी रही। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ। गंगोत्री हाईवे धरासू, तेखला, हीना व डबराणी में पर हुए भूस्खलन से बंद हो गया। दोपहर बाद बीआरओ ने बंद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जबकि हीना में मार्ग खोलने की कार्यवाही जारी है। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे भी भूस्खलन के कारण जगह-जगह बंद हो गया। खरादी तथा डबरकोट में भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलाब और बोल्डर आ गए, जिससे रात में ही मार्ग बंद हो गया। सोमवार को दोपहर बाद डबरकोट तथा अन्य स्थानों पर यमुनोत्री हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, लेकिन खरादी में भारी भूस्खलन के कारण मार्ग को नहीं खोला जा सका। एनएच द्वारा जेसीबी के माध्यम से मार्ग को खोलने की कार्यवाहीकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *