डायट में भाषा संदर्भ समूह कार्यशाला का समापन

Spread the love

चम्पावत। डायट लोहाघाट में तीन दिवसीय जिला स्तरीय भाषा संदर्भ समूह कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सरल प्रक्रिया में भाषा को नौनिहालों को सिखाने से संबंधित प्रशिक्षण दिया। डायट सभागार में समापन पर प्राचार्य ड़ एके मिश्रा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से शिक्षक समयानुसार अपडेट हो जाते हैं। ड़ भूप सिंह धामी और ड़ दिनेश राम ने कहा कि कार्यशालाओं के होने से स्वज्ञान की प्राप्ति होती है। कार्यशाला के कोआर्डिनेटर ड़ लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि कार्यशाला में भाषा शिक्षण से संबंधित आने वाली समस्याओं और कठिन संबोधन पर चर्चा की गई। जिसमें वर्ण, संरचना, स्वर व्यंजन, सवृत, अधौष, सधोष, अल्प प्रारुप, महाप्रारुप, कारक, संधि, विराम चिन्ह, एकर्मक आदि कई बिंदु शामिल रहे। इस मौके पर ड़ अनीता जोशी, दीपा पांडेय, बृजेश ढेक, महेश पांडेय, नीतू गोस्वामी, कल्पना जोशी, ष्ण कुमार, प्रमोद कर्नाटक, सुमन बोहरा, कमला जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *