सांगुड़ा में लंगूर पट्टी ने जीर्ती ंगदी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जन कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांगुड़ा स्यार में गेंद मेला बड़े भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। पट्टी लंगूर एवम मनियारस्यू के बीच गेंद खेली जाती है। इस वर्ष पट्टी लंगूर की टीम गेंद को अपने पाले में लाकर विजेता बनी।
मेले में पट्टी मनियार एवम पट्टी लंगूर के भक्तों ने ध्वज चिन्हों के साथ एकत्रित होकर माँ के दर्शनों के पश्चात मेले का आनंद लिया। यह प्रसिद्ध गेंद मेला वर्ष 1669 से निरंतर होता चला आ रहा है। माँ भुवनेश्वरी देवी के पुजारी आचार्य नागेंद्र मोहन सैलवाल ने बताया कि यह मेला पौराणिक समय से ही मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित होता आ रहा है। जिसमे भक्त दूर-दूर से आकर माँ के दर्शन पूजन कर मेले का आनंद लेते है। मकर सक्रांति के शुभावसर पर पूजा सेवा समिति द्वारा हवन पूजन कर सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की गई। यह मेला वर्ष भर में एक साथ एक स्थान पर एकत्रित होकर प्रेम स्नेह सद्भावना को बढ़ाने का संदेश देता है। मेले में अपनी संस्कृति संवर्धन हेतु महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोक गीत थडिया, चौफला की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *