लैंसडौन पुलिस ने किया वारंटी को गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पौड़ी जिले की लैंसडौन पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली लैंसडौन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से निर्गत गैर जमानती वारण्ट में वारण्टी अभियुक्त प्रवेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी-पीडब्लूडी कालोनी लैंसडौन को शुक्रवार को गाँधी चौक लैंसडौन से गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त प्रवेन्द्र सिंह रावत को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद, कांस्टेबल आदित्य गिरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *