जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए टंकण व आशुलिपि में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। गोविंद नगर स्थित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि नए सत्र में अपेक्षित मात्रा में अभ्यर्थियों के प्रवेश न होने की स्थिति में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है। कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छ: माह का टंकण व एक वर्ष का आशुलिपि व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रवेश पाने के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे गोविंद नगर स्थित कार्यालय में पहुंचने को कहा है।