नम आंखों से सैनिक को दी अंतिम विदाई

Spread the love

28 जनवरी को हृदय गति रूकने से हुई थी जवान की मौत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में हृदय गति रुकने से दिवंगत हुए कोटद्वार के शिवपुर निवासी सैनिक का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके आवास पर पहुंचा। घर में जवान का पार्थिव देह पहुंचते हुए पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने नम आंखों से सैनिक को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार के चंडी घाट में सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।
28 जनवरी को गश्त के दौरान हृदय गति रूकने से जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के जवान सूबेदार जीतेंद्र जुयाल का निधन हो गया था। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण जवान की पार्थिव देह को श्रीनगर से कोटद्वार लाने में काफी विलंब हो रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जवान की पार्थिव देह उनके आवास पर लाई गई। घर की देहलीज पर जवान के शव को देख स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाला हो गया था। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर सैनिक को सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *