काशीपुर। आखिर सालों का इंतेजार अब खत्म होने जा रहा है, जल्द ही बाजपुर रोड के फ्लाईओवर पर गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी। शुक्रवार को आरओबी पर अंतिम स्लैब डालने का काम भी शुरू हो गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्यदायी संस्था से आरओबी के काम को लेकर जानकारी ली। वर्ष 2017 में शुरू हुआ आरओबी लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। आरओबी के स्ट्रक्चर के नीचे से गार्डर हटाने के बाद से इस काम में तेजी की उम्मीद जागी थी। सरिया बांधने के बाद शुक्रवार को यहां अंतिम स्लैब डालने का काम शुरू हुआ। स्लैब पड़ने के बाद रेल प्रशासन की क्लीरेंस पर आरओबी को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि उनका प्रयास आरओबी के नीचे लाइटिंग के साथ सौंदर्यीकरण कराने का रहेगा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर गतिमान आरओबी के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। दीपक बिल्डर के जीएम अजय शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रेल प्रशासन को सूचित किया जाएगा। रेलवे की क्लीरेंस के बाद आरओबी को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।