जयंती पर स्व. बहुगुणा को किया याद, जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट में बहुगुणा मूर्ति स्थल पर युग पुरुष हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात पौड़ी जिले के बुघाणी गांव में 25 अप्रैल 1919 में जन्मे हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 105वीं जयंती पर लोगों द्वारा याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा चौमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति के साथ ही वह कुशल प्रशासक क्रांतिकारी व आंदोलनकारी नेता थे। उन्होंने अपने जीवन काल में देश की राजनीति को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, एससी बड़थ्वाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव नरेश नौडियाल, गबर सिंह नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, गिरीश बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *