स्वर्गीय डॉ. मंगलदेव ध्यानी की पूण्य तिथि पर कार्यक्रम कल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट अपने पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉ. मंगलदेव ध्यानी की आठवीं पूण्य तिथि पर कल कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेन्द्र लाल आर्य को डॉ. मंगलदेव ध्यानी स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अनिल ध्यानी ने बताया कि डॉ. मंगलदेव ध्यानी जीवन भर जड़ी बूटी की महत्ता व कोटद्वार भाबर में गंगा नहर लाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी याद में कर्मबीर जयानन्द भारतीय पुस्तकालय सिमलचौड़ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *