सरकारी अस्पताल में स्व़ लक्ष्मण दत्त भट्ट की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

काशीपुर। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में स्व़ लक्ष्मण दत्त भट्ट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद कर श्रद्घांजलि दी गई। रविवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र्र गहतोड़ी, मेयर ऊषा चौधरी और चिकित्सक ड़ यशपाल रावत ने स्व़ भट्ट की प्रतिमा का अनावरण किया। स्व़ भट्ट के नाती ड़ अजय पंत ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। कहा कि उनके नाना स्व़ भट्ट दो बार के विधायक रहे। जो सातत गांव के जमीनदार थे। जमींदारी उन्मूलन एक्ट के आने से पहले उन्होंने अपनी सारी जमीन लोगों को दान कर दी था। हालांकि खुद के लिए उन्होंने एक छोटा सा भूखंड रखा था। कहा कि वह कांग्रेस के सदस्य थे, लेकिन जब उन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार को देखा तो वह सक्रिय राजनीति से विमुख हो गये। तीसरी बार उनसे चुनाव लड़ने को कहा गया तो उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि राजनीति इतनी भ्रष्टाचार से सराबोर हो गयी है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। यहां तक कि तत्कालीन कांग्रेस के दिग्गज नेता पं. गोविन्द बल्लभ पंत के कहने के बावजूद उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला। अन्य वक्ताओं ने भी अस्पताल में पर्याप्त संसाधन, डक्टर उपलब्ध कराकर स्व़ भट्ट के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन बिष्ट ने किया। यहां पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना, योगेश जोशी, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, ड़ गिरीश तिवारी, ड़क कैमाश राणा, ड़ बीसी जोशी, अलका पाल, ड़ एसपी गुप्ता, ड़रवि सिंघल, ड. जे नरुला, बसंत बल्लभ भट्ट, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, त्रिलोक सिंह अधिकारी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *