युवाओं पर लाठीचार्ज भी कुछ अराजक तत्वों के कारण हुआरू अजय कोठियाल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने लिए सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया है। 39 पेज के इस कानून की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है ताकि लोगों को इस एक्ट का सही पता चल सके। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत) ने मुख्यालय में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कानून में युवा शक्ति के साथ ही समाज की भावनाओं का खयाल रखा है। भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि समाज में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे देखकर हम विचलित हो जाते हैं। ऐसा ही पेपर लीक मामले में भी देखा गया। राज्य के लोग सख्त कानून की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शीघ्र नकल विरोधी कानून को मंजूरी दी है। कोठियाल ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज भी कुछ अराजक तत्वों के कारण हुआ। वह अब भी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। कहा कि हर युवा के भविष्य को देखते हुए सरकारी गजट के रूप में ऐक्ट बना दिया गया है। कहा कि परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक या अराजकता फैलाने के आरोपियों को ऐक्ट में कड़ी सजा का प्राविधान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *