प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है: टम्टा

Spread the love

अल्मोड़ा। अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा सरकार पहले दिन से ही दोषियों को बचाने और सबूतों को मिटाने का काम कर रही है। भाजपा का कोई ऐसा मंत्री या बढ़ा नेता नहीं, जो हत्याकांड में शामिल दोषियों का करीबी न हो। यह बात सोमवार को अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता के दौरान राज्य सभा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीते छह महीने में ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारे देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा को घेरते हुए कहा कि चार दिन से अधिक का समय राजस्व पुलिस से मामला रेग्लुर और फिर चार दिन भाजपा ने अपने नेता को पार्टी से हटाने में लगा दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर जारी गाइड लाइन को लागु क्यों नहीं किया गया। वहीं मामले में प्रशासन की अनुमित नहीं होने के बाद भी किस ने दोषियों के रिजर्ट पर बुलडोजर चलाया यह बढ़ा सवाल है। आज भाजपा रसूखदारों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताबंर पांडेय, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिंकदर पंवार, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व ब्लक प्रमुख रमेश भाकुनी, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *