भाजपा के राज में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लगातार कानून व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सड़क पर खुलेआम हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। कहा कि प्रदेश में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
इस संबंध में कांग्रेस ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने बेहतर कानून व्यवस्था का वादा किया। लेकिन, वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। बेखौफ बदमाश सरेआम निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। लचर कानून व्यवस्था के चलते देहरादून व ऋषिकेश में तीन महिलाओं की हत्या हो गई है। कोटद्वार में दीपक कुमार पर हुड़दंगियों ने खुलेआम गाली-गलौच कर हमले का प्रयास किया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार हेट स्पीच दे रहे है, जिससे पूरे प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है। कहा कि महिला अपराधों में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार व सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाली घटना व हेट स्पीच पर रोक लगवाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, लक्ष्मी चौहान, बीरेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, परमानंद पातीराम ध्यानी, आशाराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *