विधायक ने शांतिपुरी में किया नौ करोड़ की सड़क का शिलान्यास

Spread the love

रुद्रपुर। शुक्रवार को विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री की घोषणा में स्वीत नौ करोड़ की लागत से बनने वाली शांतिपुरी मुख्य सड़क का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को भी मुआवजा राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने लोगों को क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भरोसा दिया। उन्होंने पटवारी तनुजा बोरा को निर्देश दिए कि देवीय आपदा से प्रभावित किसान जिसकी फसल बर्बाद हुई हो और किन्हीं कारणों से टूट गया हो पुनरू जांच कर उन्हें राहत राशि दिलाएं। कार्यक्रम संचालक मंडल महामंत्री संदीप कार्की, अनिल यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डीएन यादव, सैनिक संगठन अध्यक्ष कल्याण सिंह रौतेला, खुशाल सिंह कोरंगा, उपप्रधान उमेश वर्मा, जगदीश काण्डपाल, कुशल सिंह कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि टीकम कोरंगा, दिग्मबर प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *