लक्ष्मण सिंह नेगी अध्यक्ष व कुलदीप बनें मंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह नेगी को अध्यक्ष व कुलदीप रावत को मंत्री चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह चौहान की देखरेख में हुए चुनाव में अन्य पदों पर संदीप गुसांई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार नेगी को संयुक्त मंत्री व देवेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर निर्वतमान ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, अरविंद पांथरी, कृष्ण कुमार रावत, भगत सिंह भंडारी, मुकेश काला, विपिन रांगड़, सुधीर रावत, धर्मेंद सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *