मूर्छित हुए लक्ष्मण, हनुमान लेकर आए संजीवनी ं

Spread the love

दुगड्डा में आयोजित रामलीला का 11 वां दिन
दुगड्डा नगर में आयोजित रामलीला के 11 वें दिन लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। संजीवनी बूटी से जैसे ही लक्ष्मण होश में आते हैं। पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठता है।
आयोजित रामलीला के मंचन का शुभारंभ कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने दीप प्रज्जलित कर किया। मंचन में मेघनाथ से युद्ध के दौरान लक्ष्मण शक्ति बाण लगने से मूर्छित हो जाते हैं। इससे राम दल में शोक छा जाता है। सुषेन वैद्य के परामर्श संजीवनी बूटी लाने निकले बजरंगबली पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं। लक्ष्मण की मूर्छा दूर होते ही पंडाल में जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगते हैं। रामलीला का मंचन देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक पहुंचे हुए थे। इस मौके पर नितेष ठाकुर, संजीव कोटनाला, बबली बिष्ट, राहुल जैन, नरेंद्र शहनाई, राहुल जैन, अमन जैन, वीरेंद्र शाह, पुष्कर, संदीप रावत, प्रदीप बडोला आदि मौजूद रहे।

रामलीला 20 से
श्री रामलीला कमेटी डाडामंडी की ओर से 20 अक्टूबर को रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन नारद मोह का मंचन होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *