सालों से रुके विकास कार्यों का होने लगा शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की विधानसभा क्षेत्र पर प्रदेश सरकार मेहरबान है। विधायक विनोद कंडारी की मेहनत से आज क्षेत्र की वर्षों रुकी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने लगा है। बजट से लेकर वन भूमि की स्वीकृति मिलने से आज कई सड़कों की स्वीकृति मिल रही है। सौ दिन सौ शिलान्यास कार्यक्रम के तहत विधायक विनोद कंडारी हर दिन विकास कार्यों के शिलान्यास में लगे हुए हैं। मंगलवार को विधायक विनोद कंडारी ने पौड़ीखाल-भासों से ग्वालनागर-कोटेश्वर महादेव तक बनने वाले 4.700 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। जिसका निर्माण 100.86 लाख के बजट होगा। जबकि डडुआ, सिरोली से मयाली पाटाखाल मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। चार किमी की इस सड़क के लिए 91.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा वर्षो पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया है। सड़क शिलान्यास के अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जनता से किए वादों को वह पूरा करते हैं। बिना स्वीकृति और बजट जारी होने से पहले कभी कोई शिलान्यास नहीं करते। जहां-जहां सड़क की मांग थी, उन सड़कों की स्वीकृति के लिए काम किया। देवप्रयाग क्षेत्र के गांव आज सड़क मार्ग से जुड़ रहे हैं। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और मोटरमार्ग की सुविधा देवप्रयाग विस की जनता को मिले, इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सोबन पंवार, रणजीत जाखी, प्रधान लता शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी, सोनी, दीवान बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं सड़कों का निर्माण कार्य शुरु होने पर क्षेत्रीय जनता विधायक का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *