मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत बडियारगढ़ क्षेत्र के तेगड़-आंछरीखुंट मोटर मार्ग के एक से चार किमी. तक नवीनीकरण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों मार्गों के नवीनीकरण व नव निर्माण का कार्य तेजी पर है। कहा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार ने मोटर मार्गों के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब उनके कार्यकाल में इसका समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि इसका फायदा पूरी विधासनसभा क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। कहा अभी कई मार्गों की वित्तीय स्वीकृति मिलनी शेष है। इसके लिए शासन में लगातार उनके स्तर से पैरवी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *