63.57 लाख की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने थलीसैंण के भीड़ा-गंगाऊ में लोक निर्माण विभाग के राज्य योजना अंतर्गत 63.57 लाख की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के सभी गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। गांवों के सड़कों से जुड़ने से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में आसानी होगी और स्थानीय व्यापारी बड़े बाजार से जुड़ सकेगा। जिससे पलायन पर भी अंकुश लगेगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम गंगाऊ में मुख्यमंत्री राहत कोष के पात्रों को चेक वितरण किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर प्रधान गंगाऊ रेखा देवी, अध्यक्ष महिला मंगल दल मंजू देवी, अध्यक्ष युवा मंगल दल गोपाल रावत, समाज सेवक रमेश लाल, राजेंद्र लाल, रितिका, प्रीति पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *