कीर्तिनगर के धारी-सारकैणा मोटर मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विस के अन्तर्गत विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर ब्लॉक के तहत डांग धारी-सारकैणा तीन किमी नव मोटरमार्ग निर्माण का शिलान्यास किया। जो मार्ग लगभग 136.05 लाख रुपये की लागत से बनेगा। मोटरमार्ग निर्माण का शिलान्यास होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विधायक विनोद कंडारी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए आभार जताया।
लोक निर्माण विभाग के अधीन बनने वाले उक्त मार्ग के शिलान्यास अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की उक्त मांग कई दशकों से थी, जिसे आज पूरा किया गया। उन्होंने लोनिवि विभाग से सड़क का निर्माण कार्य समय-सीमा पर पूरा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने निर्देश दिये। कंडारी ने सड़क का शिलान्यास खुद करने के बजाय गांव की बुजुर्ग महिलाओं की हाथों कराया। विधायक विनोद कंडारी द्वारा ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मुराद पूरी करने पर गांव की महिलाओं ने आभार जताया। इस मौके पर लोनिवि के ईई डीपी आर्य, अमित मेवाड़, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा देवी, प्रधान गुड्डी देवी, नरेन्द्र कुंवर, उम्मेद मेहरा, दीवान बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *