नेता प्रतिपक्ष ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Spread the love

बच्चे मन लगाकर पढ़ें और परिवार का नाम करें रोशनरू यशपाल आर्य
काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से वार्ता की। साथ ही उनसे मन लगाकर पढ़ने और परिवार का नाम रोशन करने को कहा। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष व विधायक आर्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा इस विद्यालय के लिए जमीन तलाशने में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी, लेकिन अब जमीन मिल गई है। कहा अब जल्द ही बच्चों के लिये भव्य आवासीय विद्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन्हें दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां प्राचार्य पूनम बिष्ट, हरमिंदर सिंह ढिल्लन, राजकुमार, मंडी समिति अध्यक्ष रामचंदर, सत्यवान गर्ग, अनिल वाल्मीकि, रेशम यादव, जीत सिंह, अशोक कुमार, बलवीर सिंह कालू, रजत भंडारी रहे।
पानी महंगा, शराब की जा रही सस्ती
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सर्किल रेट के दामों में बेतहाशा वृद्घि की है। इतना ही नहीं बिजली और पानी के दामों को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में पानी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है और शराब को सस्ता किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा भाजपा सरकार प्रदेश को किस दिशा में लेकर जा रही है, इसका अंदाजा शायद अभी खुद सरकार को भी नहीं है। कहा निजी विद्यालयों में शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। जिसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष पूर्व प्रधान पंकज सोनी के युवा पुत्र राहुल सोनी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके आवास पहुंचे। वहीं, चीनी मिल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *